आवक बढ़ने से सोयाबीन के भाव में गिरावट
भामाशाहअनाज मंडी में मंगलवार को प्लांटों की लिवाली कमजोर रहने और आवक बढ़ने से सोयाबीन 50 से 75 रुपए गिर कर 3400 से 3525 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। स्टॉकिस्टों की लिवाली से धान की प्रमुख किस्मों में 25 से 50 रुपए की तेजी रही। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार सोयाबीन की आवक बढ़कर 5000 बोरी कर रही। धनिया स्थिर रहा। एनसीडैक्स पर अप्रैल वायदा 112 रुपए बढ़कर 6516, मई 103 रुपए सुधर कर 6616, जून 24 रुपए तेज होकर 6672 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जबकि जुलाई का वायदा 102 रुपए टूट कर 6766 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तेल-चीनी बाजार में सोयाबीन रिफाइंड तेल में 5 रुपए टिन की गिरावट रही। भाव इस प्रकार रहे- अनाज-गेहूंमिल क्वालिटी 1481 से 1550, लोकवान 1500 से 1600 पीडी 1500 से 1550, गेहूं टुकड़ी 1600 से 1701, मक्का 1461 से 1535, ज्वार 1446 ग्वार 2851 से 2900 रुपए। किराना:धनियानया 6000 से 6500 पुराना बादामी 5300 से 5600 रुपए, ईगल 5800 से 5900 रुपए, मैथी 3500 रुपए प्रति क्विंटल। धानपूसा1-1700 से 1811, सुगंधा 1500 से 1625 पूसा-4 1800 से 2031 धान-1509 का 1500 से 1625 रुपए। तिलहन:सोयाबीन3400 से 3825, सरसों 3600 से 3900 तिल्ली 5000 से 5501 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। दलहन:चना3590 से 3851, उड़द 8200 से 8500 रुपए, मूंग 5000 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
दालें:चनादाल 5400 से 5700, मूंग दाल 6500 से 8200, मूंग मोगर 8400 से 8800, उड़द छिलका 11600 से 12200, उड़द मोगर 13000 से 14500, तुवर दाल 11500 से 13000, मसूर मलका 5400 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल। चावल:गोल्डनसेला 3200 से 5500, परमल 2200 से 3200, बासमती पोना 4800 से 5500, बासमती कणी 3000 से 3500, बासमती 6000 से 7000 रुपए क्विंटल। पोहा 2500 से 2900 रुपए क्विंटल रहा।
खाद्यतेल: (प्रतिटिन 15 किलो) चंबल 1150 दीपज्योति 1075 शिव ब्रांड 1060, सदाबहार 1065 किरण गोल्ड जार में 995 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1400 स्वस्तिक 1400 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1700 शुभ लाभ 1540 स्वस्तिक 1570 हनुमान 1500 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 770, अशोका 765, अन्य ब्रांड 735 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 3230 से 3260, गुड़ 3200 से 4000 रुपए क्विंटल। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 4900, डेयरी प्योर 4900, मधुसूदन 5150, पारस प्रीमियम 4750, कृष्णा 5000 माधव 4900 धौलपुर फ्रैश 4950 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।