पश्चिम मध्य रेल के मोबाइल एप पर मिलेगी वेतन, पीएफ और छुट्टी की जानकारी
कोटा| पश्चिममध्य रेल के जीएम रमेश चन्द्रा ने बुधवार को जबलपुर मुख्यालय के सभाकक्ष में रेल कर्मचारी नामक मोबाइल एप को प्रायोगिक तौर पर जारी किया है। इस मोबाइल एप को पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा विकसित किया गया है। इस एप पर पश्चिम मध्य रेल के कर्मचारियों को वेतन एवं भत्तों, कटौतियों, पीएफ, छुट्टियों समेत अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी। अभी ये एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जल्द ही यह एप आईफोन पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।