फॉरेस्टर भर्ती- शारीरिक दक्षता परीक्षा आज
कोटा | मुकंदराहिल्स टाइगर रिजर्व में फॉरेस्टर पदों के लिए गुरुवार को बसंत विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। उपवन संरक्षक शेडूराम यादव ने बताया कि 74 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को बुलवाया गया है। पुरुषों को चार घंटे में 25 और महिला को 16 किमी पैदल चाल पूरी करनी होगी। फॉरेस्ट गार्ड के लिए 15 से 20 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।