भामाशाह योजना- वार्ड 62 और 64 में दो दिवसीय शिविर आज से
कोटा| नगरनिगम द्वारा भामाशाह कार्ड के नामांकन तथा सीडिंग के लिए 10 फरवरी से नया वार्ड 62 64 के नागरिकों के लिए दो दिवसीय शिविर आयोजित होंगे। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। नगर निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि 10 11 फरवरी को नया वार्ड नंबर 62 का शिविर कोटड़ी के भोई मोहल्ला में स्थित राउप्रावि और नया वार्ड 64 का शिविर गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल के पास स्थित सेक्टर कार्यालय में आयोजित होगा।