पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | राजकीयमहिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 8 फरवरी से जारी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस बेडमिंटन के सेमीफाइनल फाइनल मैच का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रभारी ज्योति गौतम ने बताया कि शतरंज में प्रथम इंटीरियर डेकोरेशन की आयुषि तोदी द्वितीय स्थान पर टेक्सटाइल डिजाइन की आशु अग्रहरी, कैरम सिंगल में प्रथम इंटीरियर डेकोरेशन की बुशरा नाज तथा द्वितीय स्थान पर टेक्सटाइल डिजाइन की शबनम बानो, कैरम डबल्स में प्रथम टेक्सटाइल डिजाइन की शबनम बानो तथा खैरूनिशा, द्वितीय स्थान पर इंटीरियर डेकोरेशन की पूजा महावर गुल निशा, टेबल टेनिस में प्रथम कॉमर्शियल आर्ट की प्रियंका शर्मा द्वितीय स्थान पर टेक्सटाइल डिजाइन की चिराशा जैन, बेडमिंटन डबल्स में प्रथम कॉमर्शियल आर्ट की संजोली एवं कामिनी तथा द्वितीय स्थान पर इंटीरियर डेकोरेशन की आरुषि और अर्पिता रहे। प्रधानाचार्य जेके जैन ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...