पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सोना एक साल के उच्चस्तर पर सप्ताह में 1200 रुपए महंगा

सोना एक साल के उच्चस्तर पर सप्ताह में 1200 रुपए महंगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्लोबलमार्केट में लगातार तेजी का रुख रहने के चलते घरेलू बाजार में शुद्ध सोना 28,000 को पार कर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आठ माह के उच्चस्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को निवेशकों की जोरदार खरीद के असर से मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना शुद्ध 300 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर 28550 रुपए और केडबरी 28400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सोने की कीमतों में यह इस साल एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। एक सप्ताह में सोना 1200 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो चुका है। जबकि चांदी में एक ही दिन में 900 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही।

वर्ष 2016 के दौरान घरेलू बाजार में सोना 16 फीसदी से ज्यादा महंगा हो चुका है। उधर, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोने के भाव 0.69 फीसदी बढ़कर 1197.20 डॉलर प्रति तथा मार्च डिलीवरी चांदी के भाव 0.29 फीसदी की तेजी से 15.35 डॉलर प्रति औंस हो गए।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल मार्केट में तेजी तथा वेडिंग सीजन के कारण घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढऩे से सोने में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इसके अलावा दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेत से सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ रही है। जबकि औद्योगिक मांग से चांदी में आई तेजी है। उन्होंने बताया कि शेयर बाजारों तथा डॉलर इंडेक्स में गिरावट से निवेशकों के पास निवेश विकल्प कम हो गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सोने को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है। यह देखते हुए सोने की कीमतों में अभी और तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भाव इस प्रकार रहे-

कोटासर्राफा बाजार भाव

चांदीटंच 35600 प्रति किलोग्राम, चांदी (999) 35550, केडबरी सोना 28400 रुपए प्रति दस ग्राम, 33120 रुपए प्रति तोला, सोना शुद्ध 28550 रुपए प्रति दस ग्राम, 33300 रुपए प्रति तोला के भाव बोले

खबरें और भी हैं...