कुछ घंटे पहले दी सूचना और लिया शटडाउन, लोग हुए परेशान
नयापुराक्षेत्र में रघुनाथ हॉस्टल के पास पानी की पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने के लिए जलदाय विभाग ने गुरुवार को शटडाउन लिया। 11 घंटे से अधिक समय के शटडाउन के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे। इसकी सूचना विभाग ने गुरुवार को ही लोगों अखबार के माध्यम से लोगों को दी। कम समय मिलने से लोग पानी का स्टोरेज नहीं कर सके और परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि घंटों का शट डाउन लेने के दो दिन पहले जलदाय विभाग को सूचना देनी ही चाहिए। ताकि लोग पानी काे स्टोर कर सकें।
रघुनाथ हॉस्टल के पास मिली अकेलगढ़ से जुड़ी 600 एमएम पाइप लाइन में लगा टी ज्वाइंट में खराबी रिंग कटने के कारण तीन दिन से लीकेज हो रहा था। बुधवार को लीकेज बढ़ने के बाद जलदाय विभाग ने इस लाइन की मरम्मत के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक शट डाउन लेने का फैसला किया। इसके कारण नयापुरा, खाई रोड, सिविल लाइन, प्रोफेसर कॉलोनी, डडवाड़ा, खेड़ली, न्यू पोस्ट ऑफिस रोड, गुरुद्वारा रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, पटरी पार, भदाना, बोरखेड़ा, बारां रोड, देवली अरब रोड, लाडपुरा, गायत्री विहार, आकाशवाणी कॉलोनी में इस समय में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। खेड़लीफाटक निवासी वीएस. सक्सेना का कहना है कि जलदाय विभाग को ज्यादा समय के लिए यदि शटडाउन लेना है तो इसकी सूचना दो दिन पहले देनी चाहिए। पटरी पार क्षेत्र के महेश गौतम का कहना है कि सूचना उसी दिन सुबह लोगों को मिली। डडवाड़ा के रमेश मलिक का कहना है कि दिनभर पानी के लिए परेशान होते रहे।
लीकेजरोकना जरूरी था
अचानकज्यादा पानी बहने लगा था। इस कारण तुरंत शट डाउन लेकर उसे दुरुस्त करने का काम किया गया है। देररात तक पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।
-अरविंदखींची, एक्सईएन
लाइन का लीकेज ठीक करते हुए कर्मचारी।