आरपीएफ ने 1 साल में 171 बच्चों को परिवार से मिलाया
कोटा|आरपीएफ नेसालभर में 171 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई है। आरपीएफ ने मानव तस्करी को रोकने के लिए सालभर से ऑपरेशन स्माइल अभियान चला रखा है। अभियान के तहत 171 बच्चों को उनके अभिभावकों स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपा है।
रेल प्रशासन के द्वारा मानव तस्करी को रोकने के लिए स्टेशनों पर बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। इसके जरिए ट्रेनों प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बच्चों के परिजनों को तलाशने में आरपीएफ की अहम भूमिका रही है।
यहभी किया सुरक्षा बल ने
रेलसुरक्षा बल के द्वारा पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों एवं रेल परिसर में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल में रेल सुरक्षा बल के द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर वर्ष 2015 में 15,553 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय की ओर से इन सभी पर 64.83 लाख रुपए जुर्माना किया गया है।