डीन साइंसेज को हटाने की मांग, वीसी को सौंपा ज्ञापन
कोटायूनिवर्सिटी के एप्लाइड एंड प्योर फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एनके जैमन को हटाकर रोटेशन के आधार पर ही नियुक्ति करने की मांग छात्रसंघ पदाधिकारियों ने की है। इस संबंध में गुरुवार को छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुंजल ने वीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि प्रो. जैमन पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। उनको दोबारा डीन बिना किसी ठोस आधार पर बना दिया। इसी प्रकार जिस प्रोफेसर को अभी तक डीन साइंसेज नहीं बनाया गया, उसको मौका दिया जाना चाहिए। इससे छात्रों में रोष है।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता शांतिलाल मीणा, तीरथ सांगा, सुरेंद्र नागर, विजय प्रताप, जगदीश गोचर सहित अन्य शामिल है। छात्रों ने कहा कि अगर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।