कुछ नहीं होता देख, शेट्टी पे कमीशन के लिए फिर धरना
कोटा|राजस्थान न्यायिककर्मचारी संघ के आह्वान पर शेट्टी पे कमीशन का लाभ देने की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को शाम 5:15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। धरना शुक्रवार को भी होगा।
संघ अध्यक्ष केपीएस तोमर और सचिव पंकज गौड़ के नेतृत्व में न्यायिक कर्मचारियों ने धरना दिया। जिसमें संघ प्रदेश संगठन मंत्री सर विंदर कौर ने कहा कि सरकार द्वारा शेट्टी आयोग लागू नहीं करने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। धरने में अमृत वर्मा, सचिन अरोड़ा, संजय द्विवेदी, विष्णु गुप्ता सहित अन्य न्यायिक कर्मचारी शामिल रहे। गौरतलब है कि कर्मचारियों ने पहले भी धरने प्रदर्शन किए थे, लेकिन हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया। जब इस मामले में कुछ होते नहीं दिख रहा है तो फिर से कर्मचारी आंदोलन करने लगे।
कलेक्टरी के बाहर न्यायिक कर्मचारियों ने दिया धरना और शेट्टी कमीशन मांगा।