9947 रेलकर्मियों ने किया मतदान
कोटा|सातवें वेतनआयोग की सिफारिशों के विरोध में हड़ताल के बारे में रेलकर्मियों की राय जानने के लिए एनजीए ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर गुरुवार को रेलकर्मियों ने कोटा रेल मंडल में मतदान किया। 9947 रेलकर्मियों ने मतदान किया। मतदान शुक्रवार को भी होगा। इसके लिए यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अभी तक के मतदान में 60 फीसदी कर्मचरी हड़ताल के पक्ष में हैं। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां लाखेरी, रामगंजमंडी, शामगढ़, सवाईमाधोपुर, में रेलकर्मियों ने सुबह 8 से शाम को 5 बजे तक मतदान किया। कोटा वर्कशाप, कोटा स्टेशन एवं डीआरएम कार्यालय पर बनाए गए मतदान बूथों की पेटियों को पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, प्रेस क्लब अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सचिव हरिमोहन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ गालव की उपस्थिति में मतपेटियों को सील किया गया। इस मौके पर मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां श्रमिक रेल विरोधी हैं। इसे श्रमिकों रेलकर्मियों को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। मीटिंग में चम्पा वर्मा, एस.के.भार्गव, इरशाद खान, राकेश मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए।
वेतन आयोग के विरोध में रेलकर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर किया मतदान।