गांजा तस्करों को दी सजा
कोटा|कोर्ट नेमादक पदार्थ की तस्करी करने के दो प्रकरणों में गुरुवार को आरोपी अखित बाग को पांच साल और बलराम को चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। विज्ञाननगर पुलिस ने 30 जून 2011 को 11 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद कर अजय आहूजा नगर निवासी अखित बाग को गिरफ्तार किया था। इसी तरह कुन्हाड़ी पुलिस ने पिछले साल 7 जनवरी को 8 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने मोरेली (इकलेरा) जिला झालावाड़ निवासी बलराम को गिरफ्तार किया था।