आर्यिका माताओं का हुआ मंगल प्रवेश
कोटा| आर्यिकामाता सौरभमति एवं आर्यिका माता विधातामति का गुरुवार को विज्ञान नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमल पाटोदी ने बताया दोनों माताएं चांदखेड़ी से विहार करती हुईं डीसीएम पहुंची। दोपहर में वहां से विज्ञान नगर में मंगल प्रवेश पर उनका पाद प्रक्षालन किया गया। मंत्री पीके हरसोरा ने बताया कि प्रवचन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे विज्ञान नगर जैन मंदिर में होंगे।