रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
कोटा| शहरके सोगरिया में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को विधायक भवानीसिंह राजावत ने किया। इस दौरान राजावत ने कहा कि भाजपा शासन के पिछले 2 साल में 200 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया गया है। 2 साल में केवल सोगरिया जैसे एक ही वार्ड में एक करोड़ के कार्य पूर्ण हो गए और एक करोड़ से ज्यादा के काम वर्तमान में चल रहे हैं। 5 करोड़ 18 लाख के सड़कों, नालियों और बड़े नालों के काम प्रस्तावित हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपमहापौर सुनीता व्यास ने कहा कि निगम आगामी बजट में निगम सीमा में आने वाले लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र के िवकास कार्यों का प्रस्ताव रखेगा। समारोह में पूर्व पार्षद प्रतापभान सिंह, शहर जिला मंत्री राकेश मिश्रा, पार्षद जगदीश सिंह मोहिल, न्यास के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश दुबे मौजूद रहे।
विधायक राजावत ने सोगरिया में सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।