आज मिलेंगे गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार
बसंत पंचमी पर ये भी होंगे आयोजन
बसंतपंचमी पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से शहर के गुमानपुरा बालिका स्कूल में गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित छात्राओं को चेक प्रदान किए जाएंगे। कुल चयनित 2487 छात्राओं को करीब 98 लाख 41 हजार के चेक वितरण किए जाएंगे। प्रिंसिपल द्रौपदी मेहर ने बताया कि दोपहर दो बजे स्कूल में कार्यक्रम होगा। शहर के अलावा जिले में भी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे।
प्रिंसिपल मेहर ने बताया कि प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों में कक्षा 10 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दो किश्त में तीन-तीन हजार रुपए और बालिका प्रोत्साहन की राशि में पांच हजार रुपए का चेक उन छात्राओं को दिया जाएगा, जिन्होंने 12 वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो। गार्गी की प्रथम किश्त में 726, द्वितीय में 571 और बालिका प्रोत्साहन में 1190 छात्राओं को लाभ मिलेगा।
स्कूलोंमें होंगे आयोजन, मां सरस्वती का होगा पूजन
शिक्षाविभाग की ओर से गवर्नमेंट स्कूलों में परंपरागत तरीके से बसंत पंचमी मनाई जाएगी। मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम होंगे। बीकानेर शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अधिकारियों को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानाें में भी सरस्वती पूजन के कार्यक्रम होंगे।