पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विजयी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक दिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मानवाधिकारक्लब की ओर से विविध प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि हम छोटे-छोटे काम यदि समाज में करते हैं तो उसमें बदलाव की संभावना रहती है। हमें स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रमों के प्रति समाज को जागरूक करने का काम करना है। मानवाधिकार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मंजू मालव ने विविध प्रतियोगिता का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्लब के अंतर्गत निबंध, वाद विवाद, नुक्कड़ नाटक, विविध व्याख्यानों का आयोजन किया गया। एडीएम सिटी कल्पना अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. टीसी लोया ने विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. कंचना सक्सेना ने संचालन किया।

खबरें और भी हैं...