न्यूनतम वेतन वृद्धि का विरोध
कोटा| दीकोटा डिवीजनल एम्प्लायर्स एसोसिएशन ने बिना आक्षेप पत्रों पर विचार किए न्यूनतम वेतन वृद्धि के राजस्थान सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने गुरुवार को एसोसिएशन की बैठक में एक
साल पहले की तारीख से वेतन वृद्धि लागू करने का विरोध किया गया। बैठक में कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार को इस विषय में विरोध पत्र लिखा जाएगा। एसोसिएशन के सचिव एनएन द्विवेदी एवं सह सचिव रविन्द्र गुप्ता ने श्रम कानूनों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष वीके जेटली ने की।