ओम हॉस्पीटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर
कोटा| तलवंडीस्थित ओम हाॅस्पिटल में 14 फरवरी रविवार को 10 से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें नेत्र एवं रेटिना सर्जन डाॅ. विनिता गर्ग अपनी सेवाएं देंगी। कैंप के दौरान टॉपिकल फेको पद्धति द्वारा बिना इन्जेक्शन बिना टांके बिना पट्टी के मोतियाबिन्द ऑपरेशन फोल्डेबल लैस प्रत्यारोपण, नासूर, नाखूना, काला पानी, आंख के पर्दे की जांच विट्रेक्टोमी भी की जाएगी।