पटवारी परीक्षा: एक घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर
कोटा|13 फरवरीको होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर गुरुवार को टैगोर हाल में केंद्राधीक्षक और उप समन्वयक की मीटिंग हुई। परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड से लेकर इस परीक्षा में बरतने वाली सतर्कता के निर्देश दिए गए। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले यानी 11 बजे उपस्थिति देने के लिए भी निर्देश दिए। इस दिन 114 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें 33 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा समन्वयक कल्पना अग्रवाल ने निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं हो। परीक्षार्थियों को सादे कपड़ों में ही प्रवेश दिया जाए। मफलर, जैकेट, स्कार्फ, ब्लेजर, जरकिन या अन्य ऐसे कपड़े जिनके जरिए नकल की आशंका हो। उन्हें केंद्र पर अनुमति नहीं दी जाए। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल तथा रिटायर्ड पुलिस अधिकारी चंद्रसिंह भी मौजूद रहे।
कंट्रोलरूम बनाया
पटवारीपरीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम 0744-2325342 बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी अधिकारी हरिसूदन शर्मा को बनाया है। वहीं डीईओ माध्यमिक में 0744-2392130 बनाया है।