पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कैंडल मार्च निकालकर छात्रों ने शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर छात्रों ने शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गवर्नमेंटकॉलेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, हरिओम सुमन और अजय सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने जेडीबी कॉलेज से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च किया। जहां शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा को छात्रों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रवि नागर, अविनाश योगी, सचिन चौधरी, चंद गुर्जर, दिनेश नायक, सुमित गुप्ता आदि मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता, पूर्व विधायक पूनम गोयल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ललित चित्तौड़ा आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, राजपूत करनी सेना की ओर से राजपूत छात्रावास सूरजपोल में शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। यहां संभाग अध्यक्ष पवनसिंह हाड़ा, चैनसिंह खीचीं, बलजीतसिंह, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

शहीद स्मारक पर गुरुवार की शाम को मोमबत्ती जलाकर शहीद को श्रद्धाजंलि देते छात्र।

खबरें और भी हैं...