पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. सरदाना की मां का निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एमबीएसअस्पताल के अधीक्षक सीनियर न्यूरो फिजिशियन डॉ. विजय सरदाना की मां सत्या सरदाना (80) का बुधवार देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे घर पर ही गिर गई थीं, हेड इंजरी की वजह से पिछले कुछ दिनों से कोमा में थी। देर रात करीब 11 बजे उन्होंने जयपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर गई हैं। बड़े बेटे डॉ. विमल सरदाना न्यूरो सर्जन है, जो एसएमएस से रिटायर हुए हैं। परिवार जयपुर में ही रहता है। चौथे की बैठक शनिवार को शाम 3 से 4 बजे तक श्री दिगंबर जैन मंदिर, सत्कार शॉपिंग सेंटर, सेक्टर-3, मालवीय नगर जयपुर में रखी गई है। पार्थिव शरीर की गुरुवार को जयपुर के अपेक्स सर्किल स्थित मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की गई। कोटा के चिकित्सा जगत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...