फॉरेस्टर परीक्षा में 50 का इंटरव्यू के लिए िसलेक्शन
मुकंदराहिल्स टाइगर रिजर्व में फॉरेस्टर के लिए गुरुवार को बसंत विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पैदल चाल और शारीरिक दक्षता पूरी करने के बाद 50 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ और 17 असफल रहे। स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। पुरुष वर्ग में 25 और महिला वर्ग में 16 किमी की पैदल चाल चार घंटे में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था। उपवन संरक्षक शेडूराम यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के 22 फरवरी सुबह 10 बजे से मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व कार्यालय में इंटरव्यू लिए जाएंगे।