निशुल्क मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन
सेन्ट्रलबैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और राजीविका ब्लॉक सांगोद के सहयोग से सेन्ट आरसेटी कोटा द्वारा ग्राम लसाड़िया कला में 6 दिवसीय निशुल्क मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को आरसेटी निदेशक पीएन मूलचन्दानी और विशिष्ट अतिथि राजीविका सांगोद प्रभारी रितु ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आरसेटी द्वारा संचालित निशुल्क प्रशिक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई। जिसमें आसपास के गावों के 43 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।