कर्म ही मनुष्य का आईना: शर्मा
रेतवालीचारभुजा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का बखान किया गया। कथावाचक आचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि हर युग में कर्म की महत्ता है। हमें यह मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिला है। इस जीवन को हमें सार्थकता के साथ जीना चाहिए। कर्म ही मनुष्य का आईना है। जिस प्रकार मनुष्य कर्म करेगा। उसी के अनुसार उसे फल की प्राप्ति होगी। श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध में इस प्रसंग के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यहां पटाखे जलाकर गुब्बारे उड़ाए गए महाआरती में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, ब्राह्मण समाज के सीताराम शर्मा, बृजराज गौतम मौजूद रहे। समिति संयोजक पं. अनिल औदिच्य ने बताया कि शुक्रवार को गिर्राजधरण की झांकी छप्पन भाेग का कार्यक्रम होगा।
आचार्य प्रमोद शर्मा