पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोर्ट के स्टे का डर, एक ही दिन में 300 से ज्यादा ने दे दी ज्वॉइनिंग

कोर्ट के स्टे का डर, एक ही दिन में 300 से ज्यादा ने दे दी ज्वॉइनिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| चिकित्साविभाग में 11 हजार से ज्यादा जीएनएम को नियुक्ति के लिए जारी की गई सूची के एक ही दिन बाद कोटा में 300 से ज्यादा ने ज्वॉइनिंग दे दी। सुबह से आधी रात तक सीएमएचओ ऑफिस खुला रहा और अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा किए जाते रहे।

हालांकि ज्वॉइनिंग के लिए विभाग ने 28 मार्च तक का समय दिया हुआ है। लेकिन, गुरुवार सुबह ही चयनित अभ्यर्थियों में यह बात फैल गई कि इस सूची पर कोर्ट से स्टे सकता है। खुद विभाग भी इसे लेकर आशंकित था। ऐसे में सुबह से ही नयापुरा स्थित सीएमएचओ ऑफिस में चयनित अभ्यर्थियों की कतार लगना शुरू हो गई, जो रात 12 बजे तक बनी रही। इस सूची में कोटा जिले में करीब 450 जीएनएम लगाए गए हैं, इनमें से 300 को मेडिकल कॉलेज में पोस्टिंग दी गई है। सभी को ज्वाइनिंग सीएमएचओ को ही देनी है। सीएमएचओ डॉ. आर. एन. यादव ने बताया कि कोटा में करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थियों को ज्वॉइनिंग देनी है। मुख्यालय के निर्देश थे कि जो भी आए, उन्हें आज ही ज्वॉइन कराओ। इस वजह से देर रात तक ऑफिस खोलकर रखा है। जो अभ्यर्थियों दस्तावेज पूरे नहीं दे पा रहे हैं, उनसे शपथ पत्र ले रहे हैं, उन्हें दस्तावेज बाद में जमा कराने होंगे।

खबरें और भी हैं...