पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयुक्त नकाते कोर्ट में पेश, रखा अपना पक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबुर्ज कचरा प्वाइंट मामले में नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते गुरुवार को पेशी पर कोर्ट में आए। जहां उन्होंने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। वहीं, याचिकाकर्ता और निगम के वकीलों ने भी अपने पक्ष रखे। मामले में सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

निगम आयुक्त नकाते पेशी पर दोपहर ढाई बजे कोर्ट आए। उन्होंने कहा कि अभी डोर टू डोर कचरा संग्रहण की योजना प्रारंभ की है। इससे आने वाले समय में पुराने कचरा प्वाइंट खुद समाप्त हो जाएंगे। इस कचरे से शहर के बाहर वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर ऊर्जा का निर्माण किया जाएगा। याचिकाकर्ता हरीश के वकील सुरेंद्र शुक्ला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं होती है। निगम कर्मचारी यहां कचरा डालते हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है। निगम के वकील का कहना है कि निगम द्वारा वहां से कचरा उठाया जा रहा है। कचरा उठवाने का समय भी अंकित कर दिया है। निगम द्वारा बोर्ड भी लगा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...