सुविधा- एक नंबर डायल कर बैंक खाते से आधार नंबर का लिंक पता करें
कोटा| आपकाबैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ *99*99# डायल करना है। डायल करने के बाद जैसे ही आप दिए गए ऑप्शन में अपना आधार नंबर डालेंगे। आपके बैंक का नाम स्क्रीन पर जाएगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार अब बैंकों में खाता खुलवाने के साथ केवाईसी में आधार नंबर भी मांगा जाता है। क्योंकि यदि आपने अभी तक बैंक एवं गैस एजेंसी पर आधार नंबर नहीं दे रखा है तो रसोई गैस की सब्सिडी रोकी जा सकती है। ज्ञातव्य है कि ग्राहकों के आम तौर पर कई बैंकों में खाते होते हैं, लेकिन जिस खाते को आधार से लिंक करना है, उसी में आधार नंबर देना है।