कोटा यूनिवर्सिटी के पेपर में तीसरी बार सामने आई गलती
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी की ऑड सेमेस्टर एग्जाम के पेपर में तीसरी बार गलती सामने आई है। इस बार भी एमकॉम के पेपर में गलती हो गई। गुरुवार को एमकॉम के विषय एकाउंटिंग एंड फाइनेंस विषय में फाइनेंशियल सिस्टम का पेपर था। पेपर 2 बजे से शुरू हुआ। हिंदी माध्यम में परीक्षा देने वाले छात्रों को अंग्रेजी का पर्चा थमा दिया। बच्चों ने जब इसकी शिकायत कक्ष में मौजूद फैकल्टी से की तो उन्होंने परीक्षा विभाग की ग्रीविएंस सेल से बात करने का आश्वासन दिया। बच्चों ने पहले 70 नंबर के पेपर का ट्रांसलेशन किया फिर, हिंदी में उत्तर लिखे। उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रवीण भार्गव ने बताया कि पेपर शांतिपूर्वक तरीके से हुए हैं। इस बारे में शाम तक भी किसी भी केंद्र से शिकायत नहीं मिली है। इससे पहले भी कॉमर्स और साइंस के पेपर में गलती सामने चुकी है।