श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति
कोटा| टीचर्सकॉलोनी में कथावाचक पं. शिवकुमार शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा की गुरूवार को पूर्णाहुति की गई। इस दौरान फूलों की होली खेली गई तो पांडाल में ‘‘राधेश्याम’’ के जयकारे गूंज उठे। कथावाचक ने उद्धव ज्ञान, राजा परिक्षित मोक्ष की कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने गौमाता के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि गौ की सेवा करने वाले को जरूर मोक्ष मिलता है। गाय जीवन भर दूध पिलाकर हमारा पालन पोषण करती है। उन्होंने गाय माता के लिए पॉलीथिन का त्याग करने की बात भी कही। इस दौरान सजीव झांकियों के संग प्रस्तुत भजन पर भक्तजन नृत्य करने लगे। कथा की पूर्णाहुति पर स्थानीय पार्षद नरेन्द्र सिंह हाड़ा, मीनाक्षी मेहता, आशीष मेहता, नन्दकिशोर मेहता, सुरेश मेहता ने महाआरती की।