पुलिस जीप के पीछे बाइक पर आए लुटेरे और लूट ले गए मंगलसूत्र
कोटा| स्टेशनक्षेत्र में गुरुवार को 2 लुटेरे फिर एक महिला का मंगलसूत्र लूटकर ले गए। लुटेरे पुलिस जीप के पीछे-पीछे आए और झपट्टा मारकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने तो कोई नकाब पहन रखा था और ही उनके पास कोई हथियार था। महिला ने वारदात के बाद शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पूरा घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर भीमगंजमंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस गली निवासी चंद्रकला मेवाड़ा गुरुवार दोपहर अपनी बेटी के साथ घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। वो घर से पैदल निकलकर कुछ ही दूर पर पहुंची कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। चंद्रकला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सीआई हरीश भारती ने बताया कि बदमाशों के पास डिस्कवर बाइक थी और युवक करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
2मिनट पहले निकली थी पुलिस
सीसीटीवीफुटेज में साफ नजर रहा है कि बदमाशों की बाइक पुलिस जीप के पीछे-पीछे रही थी। बमुश्किल 1 से 2 मिनट के अंतराल में सारा घटनाक्रम हुआ। पुलिस गली से निकलकर दूसरी तरफ गई और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक चला रहे बदमाश ने नीले रंग और पीछे बैठने वाले ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे थे।
पीड़िता चंद्रकला
सीसीटीवी की फुटेज, जिसमें लुटेरे बाइक पर हैं।