12 साल की है बालिका, स्कूल के प्रिंसिपल ने साैंपे प्रमाणित दस्तावेज
कोटा| दादाबाड़ीथाने में नाबालिग बालिका से मारपीट के मामले में 5वें दिन गुरुवार को भी पुलिस जांच पूरी नहीं हो सकी। बुधवार तक जिस पीड़ित बालिका का पुलिस मेडिकल करवाना चाहती थी, वो 12 साल की है। उसका जन्म 2003 में हुआ और वो अभी गुना, मध्यप्रदेश के एक स्कूल की स्टूडेंट है। वह 2 माह से स्कूल नहीं जा रही थी। सभी दस्तावेज स्कूल प्रिसिंपल और परिजनों ने बाल कल्याण समिति को दिए हैं। लेबर ऑफिसर अजय व्यास ने भी उसके बयान लिए। इधर, जांच अधिकारी एएसपी मुख्यालय यादराम फासल ने भी बच्ची के बयान लिए।
कानून:दोषी को 3 साल तक की सजा का प्रावधान
नाबालिगद्वारा चोरी की शिकायत पर पुलिस को उसे दोपहर में ही थाने लाना चाहिए था। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में होना चाहिए। वहां से उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता। बोर्ड द्वारा जो भी आदेश दिया जाता उसकी पालना पुलिस करती। लेकिन, पुलिसकर्मी अगर वर्दी में नाबालिग बालिका को रात में थाने लाकर मारपीट करे तो दोषियों को 3 साल की सजा अथवा 1 लाख रुपए का दंड अथवा दोनों से दंडित करने का प्रावधान है।
-विवेक नंदवाना, सीनियरएडवोकेट