पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गोल्ड कार्ड स्कीम में ब्याज में छूट सीमा बढ़े

गोल्ड कार्ड स्कीम में ब्याज में छूट सीमा बढ़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| उद्यमियोंने राजस्थान वित्त निगम से गोल्ड कार्ड स्कीम में ब्याज दर में छूट 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर एक प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। उद्यमियों का कहना है कि अच्छे एवं नियमित ग्राहकों के समय पर कर्ज चुकाने वालों को यह छूट बहुत कम है।

उद्यमियों का कहना है कि हालांकि बैंकों की ब्याज दरों को ध्यान में रखते हुए निगम ने अपनी कई योजनाओं में 1.50 से 1.25 प्रतिशत की ब्याज दरों में कटौती की गई है। वहीं अच्छे ग्राहकों को भी अतिरिक्त ब्याज में छूट देने की घोषणा की गई है। निगम ने अपनी कई योजनाओं में ब्याज दरों में कटौती की है, इससे आने वाले दिनों में कई नये उद्यमी निगम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक बैंक से निगम की योजनाओं पर लिये जाने वाले ब्याज की दर अधिक थी। इस बारे में कई उद्योग संगठनों की ओर से दिये गये ज्ञापन के बाद इस पर विचार करने के बाद निगम ने बैंक की तुलना में ब्याज कम कर दिया है।

खबरें और भी हैं...