पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • चंबल मेंे गईं पेटू चीनी मछलियां, संकट में देशी प्रजातियां

चंबल मेंे गईं पेटू चीनी मछलियां, संकट में देशी प्रजातियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबलमें मिलने वाली स्थानीय मछलियों की कई प्रजातियों पर संकट गया है। इसकी वजह हैं बिग हेड कार्प (इसका सिर बड़ा होता है) और सिल्वर कार्प मछली। चीनी प्रजाति की ये मछलियां चंबल में मिलने वाली मछलियों का भोजन खा जाती हैं। इनके खाने की रफ्तार इतनी तेज होती है कि स्थानीय मछलियों के लिए भोजन की कमी होती जा रही है। जबकि शैवाल और कंजी की अच्छी खुराक मिलने से चीनी मछलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऑल इंडिया गेम फिशिंग एसोसिएशन के राजस्थान सचिव सुमीत एडविन का कहना है कि चंबल में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां की रहू , कलोट, बाडस, मिरगल मछलियों की प्रजातियों पर संकट हो जाएगा। वो पिछले 2 साल से चंबल और अन्य स्थानों पर मिलने वाली मछलियों पर काम कर हैं।

खबरें और भी हैं...