आईआईटी में फ्री पढ़ेंगे निशक्त, नए सेशन से मिलेगा फायदा
कोटा| निशक्तजनोंको आईआईटी में फ्री एडमिशन मिलेगा। पढ़ाई की भी फीस नहीं लगेगी। आईआईटी काउंसिल ने यह निर्णय लिया है। साल 2016-17 में देश की आईआईटीज में दाखिला लेने वालों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा। अभी तक निशक्तों को सामान्य वर्ग से कुछ कम शुल्क पर दाखिला मिलता था। इसको अब निशुल्क कर दिया गया है। हर आईआईटी में निशक्तजनों के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं।