पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में नकल रोकने के लिए लगेंगे जैमर

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में नकल रोकने के लिए लगेंगे जैमर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नकलके बढ़ते मामलों को देखते हुए यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जैमर लगाने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, छोटे और मीडियम कैटेगरी के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में टेक्नोलॉजी के जरिए आए दिन नकल के मामले सामने रहे हैं। अब यूजीसी के आदेश के अनुसार यूनिवर्सिटी के साथ कॉलेज में परीक्षा के दौरान कम क्षमता वाले ही सही पर जैमर लगाने होंगे। राजस्थान टेक्निकल, वर्धमान ओपन और कोटा यूनिवर्सिटी में यह आदेश भेजे जा चुके हैं। यूजीसी सचिव प्रो. जसपाल एस संधु के आदेश के अनुसार जैमर सरकार की अधिकृत एजेंसियों से खरीदने होंगे। यूजीसी को बताना होगा कि उन्होंने इस दिशा में क्या कदम उठाए हैं।

खबरें और भी हैं...