दालों में फिर से तेजी, शक्कर एक ही दिन में 80 रुपए क्विंटल महंगी
किरानाबाजार में स्टॉक तंगी के चलते गुरुवार को दालों में फिर से 200 से 300 रुपए क्विंटल की तेजी गई। वहीं टेंडर तेज होने से शक्कर एक ही दिन में 80 रुपए क्विंटल उछल कर 3300 से 3350 रुपए क्विंटल बिकी एनसीडैक्स पर तेजी से भामाशाह अनाज मंडी में नया धनिया 400 रुपए क्विंटल उछल कर 5000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। कारोबारियों के अनुसार एनसीडैक्स पर धनिया में पहले तीन प्रतिशत का तेजी का सर्किट लगा था, लेकिन बाद में भाव गिर गए। अप्रैल वायदा 64 रुपए गिर कर 6680, मई 51 रुपए टूट कर 6804 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जून 87 रुपए तेज होकर 6926 और जुलाई 273 रुपए उछल कर 7172 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में नए धनिए की आवक 2000 बोरी की रही। सरसों लिवाली के अभाव में 100 रुपए क्विंटल गिर कर 3550 से 3850 रुपए क्विंटल बिकी। बीज क्वालिटी 4223 रुपए क्विंटल बोली गई। दालों के थोक व्यापारी जयदेव सुखेजा ने बताया कि शादियों की ग्राहकी से मूंग मोगर 200 रुपए क्विंटल बढ़कर 8500 से 9000 रुपए क्विंटल बिकी। चना दाल में 100 रुपए क्विंटल तेज रही। भाव इस प्रकार रहे-
अनाज-गेहूंमिल क्वालिटी 1481 से 1550, लोकवान 1500 से 1600 पीडी 1500 से 1550, गेहूं टुकड़ी 1600 से 1701, मक्का 1461 से 1535, ज्वार 1402 ग्वार 2851 से 2900 रुपए। किराना:धनियानया 5000 से 8500 पुराना बादामी 5500 से 5700 रुपए, ईगल 5800 से 6000 रुपए, मैथी 2900 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल। धानपूसा1-1650 से 1800, सुगंधा 1500 से 1675 पूसा-4 1800 से 2041 धान-1509 का 1500 से 1700 रुपए।
तिलहन:सोयाबीन3300 से 3500, नई सरसों 3550 से 3850 तिल्ली 5000 से 5501 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। दलहन:चना4400 से 4800, उड़द 8300 से 8500 रुपए, मूंग 5000 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल रहा। दालें:चनादाल 5500 से 5800, मूंग दाल 6500 से 8200, मूंग मोगर 8500 से 9000, उड़द छिलका 11500 से 12000, उड़द मोगर 12800 से 14400, तुवर दाल 11500 से 13000, मसूर मलका 5700 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल। चावल:गोल्डनसेला 3200 से 5500, परमल 2200 से 3200, बासमती पोना 4800 से 5500, बासमती कणी 3000 से 3500, बासमती 6000 से 7000 रुपए क्विंटल। पोहा 2500 से 2900 रुपए क्विंटल रहा।
खाद्यतेल: (प्रतिटिन 15 किलो) चंबल 1150 दीपज्योति 1075 शिव ब्रांड 1060, सदाबहार 1065 किरण गोल्ड जार में 995 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1400 स्वस्तिक 1400 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1700 शुभ लाभ 1540 स्वस्तिक 1570 हनुमान 1500 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 770, अशोका 765, अन्य ब्रांड 735 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर:3300से 3350, गुड़ 3200 से 4000 रुपए क्विंटल। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 4900, डेयरी प्योर 4900, मधुसूदन 5150, पारस प्रीमियम 4750, कृष्णा 5000 माधव 4900 धौलपुर फ्रैश 4950 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।