पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने बेटी सहित जहर खाकर किया सुसाइड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. बुधवार शाम बीमारी से पत्नी की मौत होने के बाद रात में युवक ने मासूम बेटी के साथ जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी लाेगों को उस समय लगी जब वे मृतका का अंतिम संस्कार करने के लिए घर पहुंचे थे। युवक किराये के मकान में रहता था और आसपास के लोगों की राय पर उसने पत्नी का शव पोस्टमार्टम रूम में रखवाया था। मौके पर मिले सुसाइड नोट में पति ने पत्नी के नहीं रहने के कारण सुसाइड करने की बात कही है।

सांगानेर, जयपुर निवासी अमर शर्मा बालिता रोड पर किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। अमर की पत्नी किरण शर्मा की बुधवार देर शाम बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बुधवार को क्षेत्रवासियों के कहने पर अमर ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। गुरुवार सुबह पत्नी के शव को लाने व अंतिम संस्कार करने के लिए क्षेत्रवासी अमर के घर गए तो कई बार आवाजें लगाने व खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सबके होश उड़ गए। बिस्तर पर अमर व उसकी बेटी अंजली के शव पड़े थे। कुन्हाड़ी सीआई रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि मौके से सल्फास की गोलियां, कटोरे में घोला हुआ पानी, सुसाइड नोट ओर दो मोबाइल मिले हैं।
सुसाइड नोट: हम साथ रहना चाहते थे
राजस्थान कोटा पुलिस से निवेदन है कि हम अपनी इच्छा से खुदकुशी कर रहे हैं क्योंकि हम सब साथ रहना चाहते थे। अब मेरी पत्नी किरण नहीं रही। हमारे मकान मालिक अच्छे इंसान थे इसलिए उन्हें तंग मत करना। हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है। कृपया हमारे किसी परिचित को न बुलाएं। आप ही हमारे परिचित हैं। हरि ओम... जय माता दी...।
कोचिंग और मकान मालिक ने नहीं ली आईडी
मृतक अमर शर्मा एक कोचिंग संस्थान में सुरक्षा गार्ड का काम करता था और बालिता में किराए के मकान में रहता था। दोनों ने ही अमर शर्मा से किसी भी तरह का आईडी प्रूफ नहीं लिया। अब पुलिस की परेशानी है कि मृतकों के पहचान के दस्तावेज नहीं मिल रहे। मोबाइल सिम भी डूंगरपुर और गुजरात के किसी मांगीलाल नामक व्यक्ति के नाम से है। मोबाइल में दर्ज नंबरों से भी परिवार की पहचान नहीं हो पा रही है।
खबरें और भी हैं...