पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ज्वॉय ट्रेन के लिए बन रहा सहमति का रास्ता, मॉर्निंग वॉकर्स को आपत्ति नहीं

ज्वॉय ट्रेन के लिए बन रहा सहमति का रास्ता, मॉर्निंग वॉकर्स को नहीं आपत्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। सीवी गार्डन में चल रही ज्वाॅय ट्रेन का समय बढ़ाने के लिए अब सहमति बनती नजर आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक करने वाले और सीवी गार्डन बचाओ संघर्ष समिति इससे सहमत हैं। उनका कहना है कि विरोध केवल डीजल इंजन से ट्रेन चलाने और पेड़ काटने का था। इंजन बदल दिया गया। अब उसे शाम को 6-7 बजे तक भी चलाया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि याचिकाकर्ता बृजेश विजयवर्गीय अभी भी कोई फैसला नहीं कर पाए। इसके लिए वे बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
हमें केवल डीजल इंजन पर आपत्ति थी- संघर्ष समिति
सीवी गार्डन बचाओ संघर्ष समिति के परामर्श मंडल में शामिल और राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद गुप्ता से भास्कर ने गार्डन में ही मॉर्निंग वॉक के दौरान बातचीत की। उनका कहना था कि जिस समय ज्वाॅय ट्रेन शुरू की जा रही थी उस वक्त इसके लिए डीजल इंजन लाया गया था। ये गार्डन काफी सघन है और डीजल इंजन के धुएं के साथ सल्फर निकलती। जो यहां के पेड़-पौधों के लिए तो नुकसानदायक थी ही साथ ही यहां घूमने आने वालों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालती। हरे-भरे पेड़ सफेद होकर गिर जाते तथा मॉर्निंग वाकर ब्रॉन्काइटिस के रोगी हो जाते। इसलिए हमने इसका पुरजोर विरोध किया। जहां तक लड़ सकते थे लड़े और यूआईटी को इंजन बदलना पड़ा। हमारा उद्देश्य केवल इस गार्डन को मेंटेन रखना है। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए यदि ट्रेन का समय शाम को बढ़ाया जाता है तो इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
अन्य लोग भी बोले-बढ़े समय
गार्डन में योगा सीखा रहे महेश शारदा का कहना है कि देर शाम तक ट्रेन चलने से कोई आपत्ति नहीं है। जिस स्थान पर पटरी वॉकिंग ट्रैक को क्रॉस कर रही है वहां पर लाइटिंग व इंडिकेटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसी तरह जिला क्रिकेट के पूर्व सचिव नीरज गुप्ता, पर्यावरण समिति सदस्य रामेश्वर सुवालका, रफीक पठान, दिलीप कोहली, विनोद टोंग्या, रूपचंद जैन, माणक पांचाल आदि कई वॉकर का कहना है कि ट्रेन का समय बढ़ाया जाना चाहिए। सुबह भी 10 बजे की बजाय 9 बजे से चले तो कोई आपत्ति नहीं है।
खबरें और भी हैं...