पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूआईटी से 35 गांवों की 230 बीघा जमीन मांगेगा निगम, बैठक में हुआ फैसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. नगर निगम भूमि भवन संपदा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में नगर निगम की सीमा में आए 35 गांवों की सिवाय चक व व्यावसायिक जमीन को यूआईटी से लेने का प्रस्ताव रखा गया। महापौर महेश विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि गांव तो निगम को दे दिए गए, लेकिन यहां की पूरी जमीन को यूआईटी ने अपने खाते में दर्ज करवा लिया।
सदस्य महेश गौतम लल्ली ने बताया कि शहर में व इसके पास नगर निगम की 230 बीघा जमीन निकली है। इसका रिकॉर्ड निकलवाकर उसे चिह्नित करने के लिए दो पटवारी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निगम की दुकानों और भवनों का सर्वे करवाकर उनका किराया बढ़ाने या बेचने का फैसला किया गया। इसी क्रम में बजट में 50 लाख रुपए रखने का प्रावधान करवाया है ताकि निगम की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर वहां चारदीवारी बनाई जा सके।
खबरें और भी हैं...