पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रावतभाटा रोड पर गैंट्री, 20 लाख के खर्च पर सवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. यूआईटी ने रावतभाटा रोड पर प्रवेशद्वार बनवाया है। इसमें कोटा के पर्यटन स्थलों तक का जिक्र किया गया है। यूआईटी का दावा है कि इस पर लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसका विरोध भी शुरू हो चुका है। विरोध करने वालों का दावा है कि इस प्रवेशद्वार का काम बिना निविदा के करवाया गया।
शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर गैपरनाथ महादेव मंदिर के पास बनाए गए इस प्रवेश द्वार की चौड़ाई 20 मीटर व ऊंचाई 6 मीटर रखी गई है। इसमें दोनों ओर 60-60 फीट के फुटपाथ भी बनाए गए हैं। विरोध करने वालों का दावा है कि इस गेट पर खर्च की गई 20 लाख की राशि बहुत ज्यादा है। इतना बड़ा गेट लगभग 12 से 15 लाख में आसानी से बनाया जा सकता है।
काफी अधिक खर्च की राशि
जय बजरंगबली कंस्ट्रक्शन के नरेश कुमावत का कहना है कि मैं भी इसी प्रकार के दरवाजे बनाता हूं, गोदावरी धाम पर मुख्य गेट पर बनवाया गया दरवाजा 10 लाख व दूसरे गेट पर बनवाया गया दरवाजा लगभग 5 लाख का बनाया है। रावतभाटा रोड पर जो दरवाजा बनाया गया है, उसमें 15 से 16 लाख रुपए से अधिक की लागत नहीं आ सकती। यूआईटी ने इसे किस आधार पर बनवाया यह तो वही बता सकती है, लेकिन इसकी लागत काफी अधिक है।
एआरसी में भी बनवाया जा सकता है प्रवेश द्वार
यूआईटी सचिव डॉक्टर मोहनलाल यादव का कहना है कि एआरसी में प्रवेश द्वार बनवाया गया है। एआरसी निविदा के माध्यम से ही तय की गई है। इसमें 20 लाख का काम भी करवाया जा सकता है। यह इंजीनियर्स की देखरेख में बना है, कोई अनियमितता नहीं आई है।
खबरें और भी हैं...