पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम: 289 करोड़ के बजट पर आज होगी चर्चा, भेजा जाएगा राज्य सरकार को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. नगर निगम बोर्ड की बजट बैठक सोमवार को दोपहर 2 बजे निगम के मीटिंग हाल में रखी गई है। इसमें 289 करोड़ 98 लाख 79 हजार के आय-व्यय के बजट पर चर्चा करके पास किया जाएगा। संशोधन के बाद इसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
निगम प्रशासन की ओर से अस्थाई रूप से यह बजट तैयार किया गया है। इसमें पार्षदों से चर्चा करने के बाद संशोधन किया जाएगा। पिछले बोर्ड में 2.30 करोड़ के डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली खरीदने के प्रस्ताव पूरे नहीं होने पर इस बजट में शामिल नहीं किए गए, उन्हें सफाई समिति अध्यक्ष इंदर जैन की आपत्ति के बाद फिर से जोड़ा सकता है। इसी प्रकार निर्माण विभाग के बजट को 29.50 करोड़ से घटाकर 22 करोड़ करने के प्रस्ताव में फेरबदल किए जाने की संभावना है।
यह होगा निगम का अनुमानित बजट
आय290.22 करोड़
कर चुंगी पुनर्भरण, यूडी टैक्स आदि140.31 करोड़
विभिन्न लाइसेंस व नियमों से7.25 करोड़
संपत्ति व अधिकारों से0.59 करोड़
शास्तियां व जुर्माने से0.15 करोड़
वाणिज्य संस्थान से0.62 करोड़
टेंडर फीस व अन्य से1.65 करोड़
भूमि विक्रय से17.20 करोड़
विशिष्ट सहायता, अनुदान77.10 करोड़
अमानत एवं प्रतिभूति से2.55 करोड़
प्रारंभिक शेष42.80 करोड़
व्यय289.94 करोड़
सामान्य शासन भत्ता वेतन15.97 करोड़
कर वसूली पर2.90 करोड़
स्वास्थ्य-सफाई विभाग पर77.76 करोड़
सार्वजनिक रक्षा-फायर पर4.77 करोड़
रोशनी पर19.30 करोड़
पशुघर पर2.84 करोड़
उद्यान पर8.58 करोड़
सार्वजनिक मरम्मत6.99 करोड़
वाणिज्यिक संस्थानों0.42 करोड़
गौशाला-धर्मशाला3.79 करोड़
पेंशन पर2 करोड़
विकास कार्य-अनुदान93.35 करोड़
नवीन संपत्ति क्रय0.92 करोड़
किश्तों की राशि3 करोड़
विविध अमानत वापसी आदि3.76 करोड़
अंतिम शेष43.59 करोड़

खबरें और भी हैं...