पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1.63 करोड़ से होगा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का आधुनिकीकरण, टेंडर जल्द

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. यूआईटी अब बसंत विहार के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का विकास करवाएगी। इसके लिए 1.63 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां पर बैडमिंटन हॉल, रनिंग ट्रैक और जिम बनेगा। शुक्रवार को यूआईटी सचिव सचिव डॉ. मोहनलाल यादव इंजीनियर्स की टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। मौके पर एक्सईएन महेश गोयल को शीघ्र ही निविदाएं जारी करने के आदेश दिए।

स्टेडियम के विकास का प्लान सांसद ओम बिरला की पहल पर करीब 5 माह पहले बना था, लेकिन उसकी क्रियान्विति नहीं हो पा रही थी। इस बारे में स्टेडियम विकास समिति के सदस्य व भाजपा प्रदेश मंत्री हीरेंद्र शर्मा ने एक दिन पहले ही सचिव से मिलकर प्लान को क्रियान्वित करने का आग्रह किया। इस पर सचिव के साथ एक्सईएन महेश गोयल, एईएन ज्योति वर्मा मौके पर पहुंचे। समित अध्यक्ष राजेन्द्र जैन भी वहां मौजूद थे।
इंडोर बैडमिंटन हाल भी बनेगा: अधिकारियों ने बताया कि जिम हॉल , वाचनालय, इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। दो ट्यूबवेल मेन गेट की ओर खुदवाए जाएंगे। ट्रैक की मरम्मत करके एक ओर कर्व बनाकर मिट्टी भरी जाएगी, ताकि पानी ट्रैक पर नहीं आए। बास्केटबाल कोर्ट की मरम्मत भी की जाएगी। समिति सदस्यों ने स्टेडियम के चारों कोनों पर एलईडी लाइट और म्यूजिक सिस्टम लगाने का भी सुझाव दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसी वित्त वर्ष में इसकी निविदा जारी कर दी जाएगी, ताकि अगले वित्त वर्ष में इसका काम शुरू हो जाए।
ए लेवल का स्टेडियम बनाने का दिया प्रस्ताव
भाजपा नेता हीरेंद्र शर्मा ने कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर से मुलाकात करके इस स्टेडियम को ए लेवल का घोषित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में यूआईटी अध्यक्ष रहे हरिकृष्ण जोशी के समय इस स्टेडियम को बनाया गया था। उसके बाद से रखरखाव के अभाव में यह उपेक्षित पड़ा हुआ है। इसे ए लेवल का स्टेडियम घोषित कर दिया जाए तो यहां पर स्टेडियम के नियम लागू हो जाएंगे। इसके बाद यहां पर चौकीदार, माली व देखरेख की व्यवस्था हो जाएगी। कलेक्टर ने उन्हें स्टेडियम का दौरा करके निर्णय करने का भरोसा दिलाया।
खबरें और भी हैं...