कोटा।. पति के साथ बिगड़े हुए संबंधों को सही करवाने के नाम पर महिला कांस्टेबल से देह शोषण करने का मामला सामने आया है। कोटा ग्रामीण एसपी को परिवाद देने के बाद देह शोषण करने वाले युवक के खिलाफ कैथून पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल ने कहा है कि 7 मई 2014 को उसकी बुआ के पुत्र की शादी में सुल्तानपुर निवासी उसका रिश्तेदार एक युवक उससे मिला। उसने उससे कहा की वो उसके पति से बिगड़े हुए संबंध तंत्र-मंत्र के जरिए अच्छे करवा देगा। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे झांसा देकर करीब 8 लाख रुपए और 22 तोला सोना भी हड़प लिया। युवक ने उसके साथ ज्यादती भी की। इसी बीच नवंबर 2014 में महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद युवक महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर 2 साल तक उससे ज्यादती करता रहा। अब युवक महिला को नगदी, जेवरात नहीं लौटा रहा और शादी करने से भी इनकार कर दिया है। पीड़िता के वकील ललित नागर का कहना है कि पीडि़ता के धारा 164 के बयान कोर्ट में हो हो चुके हैं।