पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्लाईओवर पर कार हुई पंचर, बाद में बस की जोरदार टक्कर से जा चढ़ी डिवाइडर पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। एरोड्रम से झालावाड़ रोड जा रही एक कार विज्ञान नगर फ्लाई ओवर पर सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे पंचर हो गई। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर से कार के सभी शीशे चकनाचूर हो गए। तभी झालावाड़ की तरफ से आ रही यात्रियों की एक बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस के मुताबिक घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं, कार सवार का देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया।