पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Trubble Jaipur Mumbai Superfast Train Including A 2 Train Getting Late

मालगाड़ी के गर्म एक्सल ने अटकाई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट सहित 2 ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। सवाईमाधोपुर व कोटा के बीच स्थित लबान रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम को दिल्ली की तरफ से आ रही मालगाड़ी का एक्सल गर्म हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। जब प्वाॅइंट मैन ने धुआं निकलते देखा तो पास के स्टेशन मास्टर को सूचना देकर मालगाड़ी को खड़ा करवाया। इसके कारण जयपुर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट व आगराफोर्ट-कोटा पैसेंजर ट्रेन भी अटक गई।
ट्रेन लबान रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंची तो उसके एक वैगन के पहिए के एक्सल से धुआं निकलने लगा। तो ट्रेन को रोक लिया गया। उसी समय जयपुर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के आने का समय हो गया। उसे लाखेरी स्टेशन पर रोका गया।
आगरा फोर्ट-कोटा पैसेंजर ट्रेन भी इसी रूट पर थी। उसे भी रोका गया। मालगाड़ी को वापस लबान रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद जयपुर-मुंबई ट्रेन को आगे निकाला गया। जयपुर-मुंबई ट्रेन लगभग 35 मिनट खड़ी रही। आगराफोर्ट को भी लगभग 25 मिनट रोके रखा गया।