पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भामाशाह योजना के लिए खाता खुलवाने हर वार्ड में तय किए गए बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। भामाशाह योजना के लिए हर वार्ड के लिए अलग-अलग बैंक अधिकृत किए गए हैं। ऐसे में ग्राहक अपने वार्ड के अधिकृत बैंक में खाता खुलवा सकता है। दूसरा कोई बैंक उनके खाते नहीं खोलेगा। वर्तमान में ग्राहकों को शिकायत रहती है कि कुछ बैंक खाता खोलने से मना कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए बैंकों की ओर से वार्ड वाइज सूची जारी की गई है।

शहर में 60 वार्डों के लिए अलग-अलग बैंक निर्धारित किए गए हैं। वार्ड नंबर 1, 2, 7, 9, 18, 26, 33, 37 और 48 में वहां की सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं खाता खोलेंगी। इसी तरह वार्ड नंबर 3, 8, 13, 29, 30, 32, 55, 57 में एसबीबीजे, वार्ड नंबर 4 के व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और वार्ड 5, 17, 31, 40, 42, 43, 49 व 50 में आईसीआईसीआई खाते खोलेगी।
वार्ड नंबर 6, 14, 20 में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, वार्ड नंबर 10, 19, 36, 45, 59 में बैंक ऑफ बड़ौदा, वार्ड 10, 11 में इंडियन बैंक, वार्ड नंबर 12, 35, 41, 54 में बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड नंबर 15, 21, 34, 44, 52, 60 में पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएं खाता खोलेंगी ।

वहीं, वार्ड 16 एवं 56 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड 22 में इंडियन ओवरसीज बैंक, वार्ड 23 में कॉरपोरेशन बैंक, वार्ड 25 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड 24, 27, 46, 51, 58 में यूको बैंक, वार्ड 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, वार्ड 38 में देना बैंक, वार्ड 39 में केनरा बैंक और वार्ड 47 में विजया बैंक खाते खोलेगा। इन सभी बैंकों की वार्डों में शिविर लगाने की तारीखें और स्थान पहले से ही तय हैं।
नए खाते खुलाना जरूरी नहीं

प्रधानमंत्री जन-धन योजना हो या भामाशाह योजना, इनमें नए खाते खुलवाने की जरूरत नहीं है। यदि पहले से खाते खुले हुए हैं, तो उन्हें आधार और भामाशाह योजना से लिंक कराया जा सकता है। यह योजना उनके लिए है, जिनके पहले से बैंक में खाते नहीं हैं।

' अभी तक 60 वार्डों के अनुसार ही बैंक अधिकृत किए गए हैं। नोटिफिकेशन के बाद अन्य वार्डों के लिए भी बैंक अधिकृत किए जाएंगे। ग्राहक अपने नजदीकी बैंक में खाता खुलवाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उसे अपना खाता आधार और जन धन योजना/भामाशाह योजना से जुड़वाना होगा। इसके अलावा निष्क्रिय खाते को सक्रिय भी कराना होगा।'
- दरगाही सिंह, लीड बैंक मैनेजर
भामाशाह नामांकन शिविर आज से फिर शुरू

भामाशाह योजना के नामांकन शिविर आज से फिर शुरू होंगे। जिसके तहत वार्ड नंबर 18 के लिए 19 से 21 सितम्बर तक, वार्ड 20 के लिए 22 से 24 सितम्बर तक और वार्ड 17 के लिए 28 से 30 सितम्बर तक शिविर आयोजित होंगे। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे।
नगर निगम के परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा के अनुसार 19 से 21 सितम्बर तक वार्ड 18 का पहला शिविर तलवंडी के सेक्टर 4 में सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास महिला योग भवन में आयोजित होगा। द्वितीय शिविर तलवंडी में आदर्श ज्ञान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा।