पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाकघरों में शुरू हुआ सीबीएस सिस्टम, लेनदेन हो सकेगा अब लोगों के लिए आसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। लेन-देन को आसान करने के लिए डाक विभाग ने शहर के चार डाकघरों में कोर बैकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) सिस्टम शुरू किया है। पहले चरण में नयापुरा मुख्यालय, न्यू ग्रेन धानमंडी, कोटा जंक्शन और न्यायालय परिसर में यह प्रक्रिया चालू की है। दूसरे चरण में खाताधारियों की सुविधा के लिए 22 डाकघरों में इसे लागू किया जाएगा।
यह है कोर बैकिंग सॉल्यूशन
कोर बैंकिंग सॉल्यूशन डाक विभाग का इंटरनल सर्वर है। डाकघरों की शाखाओं को इस सिस्टम से जोड़ दिया जाता है, जो आपस में इंटरलिंक रहती हैं। सीबीएस शाखा से डाकघर का खाताधारी पेमेंट जमा और निकलवा सकता है। अपना खाते का बैलेंस भी जांच सकता है।
जल्द ही लगाए जाएंगे एटीएम
ग्राहकों की सुविधा के लिए डाक विभाग एटीएम लगाने की तैयारियां में जुट गया है। नयापुरा मुख्य डाकघर में इसकी व्यवस्था होने लगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एटीएम शुरू करने के प्रयास होंगे।
' शहर के चार डाकघरों में ग्राहकों सुविधा के लिए सीबीएस सिस्टम शुरू कर दिया है। दूसरे चरण में 22 डाकघरों में यह सुविधा जल्द शुरू होगी। एटीएम के भी प्रयास किए जा रहे हैं।'
एसडी शेख, वरिष्ठ प्रवर अधीक्षक डाकघर