पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डांडिया की धूम संग सजे माता के दरबार, गरबा खेलने रोज लग रहा तांता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शहर में डांडिया की धूम मची हुई है। रविवार को भी जगह-जगह डांडिया और गरबा रास के कार्यक्रम हुए। नाग-नागिन मंदिर के पास स्थित महर्षि दाधीच छात्रावास में डांडिया हुआ। कैनाल रोड स्थित गुजराती समाज भवन में डांडिया रास हुआ।
माहेश्वरी नवोदिता मंडल, कोटा की ओर से बसंत विहार के माहेश्वरी भवन में डांडिया हुआ। गुमानपुरा के शीतला माता मंदिर में रविवार को माता की चौकी का आयोजन किया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से छोटा चौराहा दादाबाड़ी स्थित रैन तलाई में आयोजित डांडिया के आयोजन में युवतियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।