पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान: बच्चों ने प्लास्टिक कप बंद करने का लिया संकल्प,

अभियान: बच्चों ने प्लास्टिक कप बंद करने का लिया संकल्प,

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। बारां रोड स्थित बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सेहत और पर्यावरण के लिए शहर में प्लास्टिक कप का उपयोग बंद करने को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। स्कूल के छह हॉस्टल के 825 बच्चों और 125 टीचर्स ने उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि वो प्लास्टिक कप का स्वयं तो यूज नहीं करेंगे।

साथ ही परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी यूज नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। उधर, जेडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. हरिसिंह मीणा ने बताया कि 23 फरवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव में प्लास्टिक कप का यूज नहीं होगा। वहीं, जैन समाज दादाबाड़ी महिला मंडल ने भी प्लास्टिक कप का यूज नहीं करने की शपथ ली। प्लास्टिक कप रोकथाम के लिए दादाबाड़ी जैन महिला मंडल जागरूकता फैलाएंगी।
मंडल की मधुशाह, शंकुतला दुगारिया, कामिनी जैन सहित अन्य महिलाओं ने 8 मार्च से होने वाले पंचकल्याणक में समाज की महिलाओं को इसके नुकसान बताएंगी। दैनिक भास्कर की मुहिम से जुड़कर मंसूरी समाज, जीवन ज्योति समिति कुन्हाड़ी, जेडीबी के साइंस फैकल्टी की गर्ल्स व स्टाफ ने प्लास्टिक कप के बहिष्कार का निर्णय लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बजरंग नगर फ्लाईओवर से निगम ने हटवाए पोस्टर...