कोटा। शहर में कोचिंग कर रहा पश्चिम बंगाल का एक छात्र दो दिन पहले गायब हो गया। उसने घर पर एक चिट्ठी भी छोड़ी, जिसमें बंगाली भाषा में लिखा है कि “मैं साधु बन गया हूं, घर कभी नहीं आऊंगा’। इस संबंध में छात्र के पिता ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला तन्मय राय (18) आईएल कॉलोनी में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता कपिलेन्द्र राय की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी मां जयश्री राय भी उसके साथ ही रहती हैं। वह घर से कोचिंग की कहकर गया और अब तक नहीं लौटा।